कमर्शियल गैस की कमी से अयोध्या के होटल-रेस्टोरेंट संचालक परेशान

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

अयोध्या। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से अयोध्या के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी के कारण कई प्रतिष्ठानों ने भोजन बनाने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

सिविल लाइंस क्षेत्र के होटल शाने अवध, होटल तिरुपति, अवंतिका रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर लकड़ी के चूल्हे और पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे दोबारा इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर कोयले की भट्टी का भी उपयोग किया जा रहा है।

बड़े होटलों में बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों का प्रयोग भी शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण होटल और रेस्टोरेंट पर भोजन व्यवस्था का दबाव भी बढ़ गया है। संचालकों ने सरकार से जल्द कमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार