कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, तीन चोरी की बाइकों सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शंकरी पीपल से बेतवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में तौहीद खान (30) पुत्र रहमुद्दीन खान निवासी ग्राम छेड़ी धौहल थाना जलालपुर तथा कुक्कू कबाड़ी उर्फ रफीक (55) पुत्र जमशीद निवासी खालेपुरा थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल, कृष्णदेव त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध, कांस्टेबल मोहम्मद तनवीर, कांस्टेबल सुरेंद्र मिश्रा तथा कांस्टेबल अतुल कुमार (एसओजी) शामिल रहे।


Comments
Post a Comment