जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 90 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान करीब 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और निर्धारित समय में उसकी आख्या प्रस्तुत की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार