दो अलग-अलग घटनाओं में नशे में धुत भाइयों ने बहनों पर किया हमला, एक गिरफ्तार।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। गुरुवार रात दो अलग-अलग घटनाओं में शराब के नशे में भाइयों ने अपनी ही बहनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के भैंसता गांव की है, जहां उत्तम ने शराब के नशे में अपनी बहन रानी, पत्नी ठाकुर प्रसाद, के साथ गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना मराठीपुरा की है, जहां राकेश पुत्र पप्पू ने नशे की हालत में अपनी बहन खुशबू और मां कुषमा के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने खुशबू के हाथ पर छुरी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राकेश को कोतवाली गेट के पास से छुरी सहित गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रातभर कोतवाली में बैठने के बाद खुशबू और उसकी मां कुषमा ने मानसिक रूप से अस्वस्थ और शराब के आदी राकेश के खिलाफ कार्रवाई न कराने का निर्णय लिया।

पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार