मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। पंजाब के कुछ जिलों में हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है।
15 मार्च से 17 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Comments
Post a Comment