कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
🔴 बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी हुआ नष्ट।
सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के हरचंदन तालाब के पास स्थित वार्ड संख्या सात में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से एक कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
वार्ड निवासी प्रेमचंद पुत्र महादेव साहू ने बताया कि वह दिनभर मजदूरी करने के बाद रात में घर आकर सो गया था। देर रात करीब 12:30 बजे अचानक घर में आग भड़क उठी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री कीर्ति की शादी इसी वर्ष होनी है और शादी के लिए खरीदा गया दहेज सहित अन्य सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Comments
Post a Comment