उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

अयोध्या में रामभक्त परिवार से मारपीट का आरोप, पार्किंग कर्मचारियों पर शिकायत

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। अमेठी जिले के शाहगढ़ क्षेत्र निवासी संतराम कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पार्किंग कर्मचारियों ने उनके और उनके परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार वह परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने आए थे। इसी दौरान विप्रांगण पार्किंग में मौजूद तीन-चार कर्मचारियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

संतराम कुमार गुप्ता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद अयोध्या की पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार