बस्ती में गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार, कालाबाजारी के आरोप।

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

बस्ती। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

लोगों का आरोप है कि बिचौलियों के जरिए सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। इस वजह से महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सन गैस एजेंसी महराजगंज, रत्नाकर गैस एजेंसी बस्ती, शांति इंडेन हर्रैया, परसरामपुर, बभनान और रेनू गैस एजेंसी लजघटा सहित कई स्थानों पर भारी भीड़ देखी गई।

हालांकि प्रशासन का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।


      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार