“पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
सुमेरपुर (हमीरपुर)।
बाल विकास परियोजना सुमेरपुर के खंड विकास सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी नम्रता गुप्ता, मुख्य सेविका कामिनी पाल, वंदना देवी, आरती सिंह तथा ब्लॉक समन्वयक मो. आमिर मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकत्रियों को आधारशिला पुस्तक, खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों का संचालन, बच्चों की आयु के अनुसार सीखने की विधियां तथा पूर्व में सीखी गई बातों को सुदृढ़ करने संबंधी जानकारी दी गई।


Comments
Post a Comment