पेट्रोल-डीजल व LPG आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क, कालाबाजारी पर कार्रवाई
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम जनता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे। घरेलू उपभोक्ताओं को LPG आपूर्ति में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। गैस सिलेंडर की डिलीवरी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है।
जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस सिलेंडर वितरण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।
राजस्व विभाग, खाद्य-रसद विभाग और तेल कंपनियों के नोडल अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। गैस वितरण की जानकारी के लिए जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Comments
Post a Comment