21 मार्च से सीएचसी मौदहा में ओपीडी पंजीकरण होगा ऑनलाइन

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)।

देश में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा में आगामी 21 मार्च से ओपीडी पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी।

सीएचसी के मुख्य अधीक्षक द्वारा जारी पत्र के अनुसार नई व्यवस्था के तहत ओपीडी में पंजीकरण के लिए मरीज या उनके तीमारदारों को एक सक्रिय मोबाइल नंबर और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

बताया गया है कि इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों और तीमारदारों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। साथ ही अस्पताल का रिकॉर्ड डिजिटल और सुरक्षित रहेगा तथा ओपीडी सेवाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी।

मुख्य अधीक्षक ने आमजन से नई व्यवस्था को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार