पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जल्द हो सकती है तारीखों की घोषणा
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव को समय पर संपन्न कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस बार ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना है। इसके लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के निर्धारण, बूथों की व्यवस्था और अन्य चुनावी तैयारियों पर तेजी से काम चल रहा है।
उधर पंचायत चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जैसे ही चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होगी, प्रदेश की ग्रामीण राजनीति और अधिक सक्रिय हो जाएगी।

Comments
Post a Comment