बिजली विभाग की लापरवाही से भैंस की मौत, कोर्ट ने FIR के दिए आदेश।
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
अयोध्या। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही से करंट लगने से गर्भवती भैंस की मौत के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय ने मामले की सुनवाई करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
यह मामला देवकाली वार्ड में सामने आया था, जहां आरोप है कि विद्युत लाइन में लापरवाही के कारण करंट फैलने से पशु की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

Comments
Post a Comment