“नारी लीड्स स्वच्छता” थीम पर महिला सफाईमित्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

राठ (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद राठ द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला सफाईमित्रों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।


“नारी लीड्स स्वच्छता” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समाज में स्वच्छता बनाए रखने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला सफाईमित्रों और स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने अपने समर्पण, परिश्रम और जिम्मेदारी से नगर को स्वच्छ रखने में सराहनीय योगदान दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।

 “नारी लीड्स स्वच्छता” थीम पर महिला सफाईमित्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार