वरिष्ठ लिपिक नारेंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष , व सभासदों, व सह कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी
अजय कुमार गुप्ता कुरारा ,हमीरपुर 31 जनवरी कस्बा कुरारा नगर पंचायत में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक नारेंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष , व सभासदों, व सह कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। नगरपंचायत कुरारा में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर तथा सभासदो द्वारा माला पहनाकर,तथा सहकर्मियों द्वारा उपहार भेंट किया गया। नगर पंचायत बनने के बाद नरेंद्र सिंह चतुर्थ श्रेणी पद से कार्य करते हुए वरिष्ठ लिपिक पद तक अपने कार्य के द्वारा पहुंचे। तथा सभी सह कर्मियो के साथ इनका मधुर व्यवहार रहा। आज इनके सेवा निवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अमित दिवेदी, अनिरुद्ध पांडे, सभासद मुकेश , अवधेश गुप्ता, अजय सिंह, सभासद प्रतिनिधि नफीस अहमद सहित समस्त कर्मच...