नाजायज तमंचा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

                              अजय कुमार गुप्ता                            

मौदहा/हमीरपुर : इस समय कस्बे सहित क्षेत्र में असलहे रखने का चलन लगातार बढ़ रहा है और आएदिन नाजायज असलहों के साथ युवाओं की वीडियो वायरल हो रही हैं इतना ही नहीं कस्बे के नाबालिग युवाओं को भी शाम में नाजायज तमंचा खोंसे हुए बेधड़क देखा जा सकता है ऐसे ही एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका निवासी शिवकुमार उर्फ गुल्ली पुत्र बिंदा को देर रात नेशनल हाईवे किनारे मदारपुर मोड़ पर पुलिस ने एक नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे