जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में किया गया

                              अजय कुमार गुप्ता                            

👉 इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी

हमीरपुर/कुरारा : नवप्रवर्तन जन जागरूकता के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों हेतु जिला स्तरीय नवप्रर्वतन प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र कुरारा में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी घनश्याम मीना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला उपस्थित रहे।


 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्‌घाटन एवं प्रदर्शनी अवलोकन तथा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुभारम्भ करते हुये जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं प्रदर्शनी में इन्नोवेटिव खाद्य पदार्थ और संयंत्रों का प्रदर्शन सराहनीय है सोच को बदलने से दशा बदल जायेगी उन्होंने जनपद में हो रहे नवप्रर्वतन के कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि सही दिशा देने की आवश्यकता है मृदा परीक्षण पर जोर देते हुये बताया कि "मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है  जानकारी होने पर पूर्ति करने के बाद कोई भी फसल की जा सकती है संसाधनों का सही उपयोग कर  मार्केटिंग अच्छे तरीके से करने पर जोर देते हुये कहा कि सही दिशा देने की आवश्यकता है। अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कृषि विज्ञान केंद्र में फसलों, सब्जियों के उत्पादन एवं पॉली हाउस का अवलोकन करते हुए सराहना की।आयोजित  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में पुरुष कृषकों के उत्पादों के साथ महिला कृषकों एवं एनआरएलएम.समूहों  की महिलाओं की सहभागिता पर तारीफ की। कार्यक्रम की उपादेयता एव अतिथियों का स्वागत जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा.जीके.द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र डा. राजीव कुमार सिंह ने किया। निर्णायक जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. इन्द्रेशु गौतम,डा. शालिनी,डा. प्रशान्त कुमार व डा. एस.पी.एस सोमवन्शी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक रहे। नवप्रवर्तकों में महिपाल सिंह को प्रथम स्थान होने पर आठ हजार रुपए,रामरतन प्रजापति को द्वितीय स्थान पर पांच हजार रुपए भावना त्रिपाठी को तृतीय स्थान पर तीन हजार रुपए एवं अनीता,केशव प्रसाद मिश्रा, शैलेन्द्र प्रजापति सरिता व लालजी को सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को दो हजार रुपए के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार