महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा,हमीरपुर 31 जनवरी कस्बा कुरारा के वार्ड तीन टेनरी मोहाल निवासी महिला की तीन वर्षीय बच्ची के साथ बुरी नीयत से अपने घर ले जाने के मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। तथा बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कस्बा कुरारा के वार्ड तीन निवासी महिला की तीन वर्षीय मासूम बच्ची को मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र महावीर गुरुवार की शाम सात बजे फुसला कर अपने घर ले गया था। मोहल्ले की एक किशोरी ने इसको देखा तथा बच्ची की मां को जानकारी दी। तब काफी देर बाद उसने दरवाजा खोला तथा बच्ची को दिया। महिला अकेले अपने बच्चो के साथ रहती है। पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला ने घटना की तहरीर आरोपी के खिलाफ थाने में दी पुलिस ने बलात्कार सहित पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। तथा आरोपी को पुलिस ने मनकी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Comments
Post a Comment