लोडर से टकराई जिला जज लिखी कार,तीन लोग घायल

                              अजय कुमार गुप्ता                            

सुमेरपुर/हमीरपुर : कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार हाईवे में सिलेंडर लदे लोडर से टकरा गई। इस घटना से कार चालक व एक महिला के अलावा गैस सिलेंडर ले जा रहा ग्राहक घायल हो गया। कार में जिला जज लिखा है।बताते हैं कि कार में एक महिला भी सवार थी उसे भी चोटे लगी है। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर महिला के साथ चला गया। जिला जज लिखी एक निजी कार्य सुबह 11 बजे कानपुर की तरफ जा रही थी। कस्बे में शिवानी पैलेस के समीप भारत गैस का वाहन खड़ा था।कार वाहन पीछे से टकरा गई। कार के एयरबैग खुल गए। घटना में कार चालक के साथ गैस सिलेंडर ले जा रहे कस्बा निवासी जगदीश श्रीवास्तव घायल हो गए।चालक के अलावा एक महिला भी सवार थी उसे भी चोटे लगी है। घटना के बाद कार चालक महिला के साथ मौके पर कार को छोड़कर चला गया। जगदीश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार सवार घायलों को ढूंढा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद