कुम्भ में हुई भगदड़ में बिछड़ने वाले अधेड़ की हुई वापसी

                              अजय कुमार गुप्ता                            

सुमेरपुर/हमीरपुर : प्रयागराज में हुई भगदड़ के बाद साथियों से बिछड़ा अधेड़ शुक्रवार को वापस गांव लौट आया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली। गत 28 जनवरी की रात प्रयागराज में हुई भगदड़ के बाद बिरखेरा गांव निवासी रमेश प्रजापति (58)अपने साथियों से बिछुड़ गया था। इसकी सूचना साथियों ने परिजनों को दी थी। इससे परिजन परेशान हो उठे थे। शुक्रवार को यह दोपहर बाद सकुशल गांव लौट आया है।गांव के पूर्व प्रधान वेदप्रकाश प्रजापति ने बताया कि रमेश प्रजापति गांव के अन्य लोगों के साथ संगम स्नान के लिए मौनी अमावस्या पर्व पर गया था। 28 जनवरी की रात करीब 2:00 बजे यह नैनी के आगे यमुना पुल के पास से साथियों से बिछुड़ गया था। इसकी सूचना साथियों ने परिजनों को दी थी। इससे वह परेशान हो उठे। शुक्रवार को वह सकुशल गांव आ गया। उसने बताया कि साथियों से बिछड़ने के बाद वह उन्हें खोजने के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिले।तब उसने पुलिस से मदद ली। वह संगम क्षेत्र से भटकता हुआ स्टेशन पहुंच गया। जहां उसे पुलिसकर्मियों ने बांदा रुट वाली ट्रेन में बैठा दिया था। इससे वह गांव लौट आया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार