जनपद में शहीदों की स्मृति में मनाया गया शहीद दिवस
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज जनपद में शहीद दिवस मनाया गया। इस क्रम में आज कलेक्ट्रेट स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना सहित मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर,उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र सिंह ,पीडी साधना दीक्षित,डिप्टी कलेक्टर राजेश चंद्र,कलेक्ट्रेट के नाजिर, प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न पटलों के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया।

Comments
Post a Comment