हैलट में शोक-सभा कर डां महीप एंव कुम्भ मेले मृतक श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी

                                जी0 के0 खरे                                

कानपुर -आज हैलट अस्पताल के मुख्य द्वार पर संघ के कार्यालय में हैलट अस्पताल के इमरर्जेंसी से सेवा निवृत्त ई0 एम0 ओ0 डां0 एल0 आर0 महीप जो गम्भीर बिमारी का इलाज बंगलौर में करवा रहे थे, विगत दिनांक 22-1-2025 को वहीं पर निधन हो गया था, डां महीप के निधन से हैलट अस्पताल के कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।


  सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के द्वारा शोक-सभा का आयोजन कर डां‌ महीप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया मौनी अमावस्या के समय‌ महा कुम्भ में मची भगदड़ से अनेकों श्रद्धालुओं की हुई मौत पर गहरा ‌दु:ख प्रकट करते हुए मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर मृतक ‌परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया, श्रद्धांजलि सभा में, बी एल गुलाबिया, राम शब्द चौहान, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद, रविन्द्र कुमार मधुर, राजेन्द्र व्दिवेदी, राम रानी कटियार, विमला मिश्रा, दीपा सोनकर,, राजकुमार बाल्मीकि, अजय कुशवाहा, मनोज कुमार, श्रृषि मोहन ‌समेत अनेकों लोगों ने भाग लिया

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार