जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों का कराया गया निस्तारण विनिष्टीकरण

                              अजय कुमार गुप्ता                            

हमीरपुर : ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) की अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित पंजीकृत अभियोग में माल के निस्तारण हेतु न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी  द्वारा मादक पदार्थों,स्वापक औषधियों,मनःप्रभावी पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में आज पुलिस लाइन में जनपद के 12 थानों में पंजीकृत कुल 67 अभियोगों में 832.420 किग्रा अवैध गांजा, 20 ग्राम स्मैक, 100 ग्राम डायजाफाम व 2700  नशीली गोलियां का निस्तारण व विनिष्टीकरण कराया गया।इस मौके पर माल निस्तारण कमेटी के सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक एवं अग्निशमन अधिकारी जनपद व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में अवैध गांजा 832.420 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत दो करोंड़ आठ लाख दस हजार पाँच सौ रुपये है। इसी इसी क्रम में स्मैक 20 ग्राम,
डायजाफाम  100 ग्राम व अन्य नशीली गोलियां 2700 टेबलेट्स।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद