राज्यमंत्री अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने उर्सला अस्पताल में निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्यायों पर वार्ता की

                                जी0 के0 खरे                                

कानपुर -आज उ प्र सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एंव अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंन्डे ने यूएचएम चिकित्सालय (उर्सला ) में निरीक्षण कर रोगियों का हाल-चाल जाना, और चिकित्सालय व्यवस्था को ‌देखा, तथा प्रमुख अधीक्षक/निदेशक डॉ एच०डी०अग्रवालसे वार्ता किया, वार्ता के दौरान राज्य मंत्री के निजी सचिव एंव कर्मचारी नेता बी एल गुलाबिया ने बताया कि आपके चिकित्सालय में कार्यरत आउट सोर्सिंग के‌ कर्मचारियों को बहुत कम मात्र 6200/-रू प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है उसकी अपेक्षा हैलट जैसे चिकित्सालय में दस हजार रूपए मानदेय दिए जा रहे हैं, चिकित्सालय में भर्ती गम्भीर एवं विभिन्न बिमारियों से पिड़ित रोगियों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं, ऐसे आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को इस भीषण मंहगाई में 25000/-रू प्रतिमाह मानदेय दिया जाना चाहिए।


निदेशक ने बताया कि यह शासन स्तर पर एजेंसी को निर्धारित किया गया है इसमें जो कुछ करना है तो वह शासन ही करेगा स्थानीय ‌स्तर कुछ नहीं किया जा सकता है, इस पर निदेशक ने बताया कि राज्य मंत्री जी आप‌ सरकार से इन‌कर्मियों मानदेय को बढ़वाये,  कार्यक्रम में राज्य मंत्री के निजी सचिव एंव कर्मचारी नेता बी एल गुलाबिया,  राजेश गुप्ता, ओ पी चन्देल, पूर्णिमा गौतम,दीपक बाल्मीकि, कमलेश सागर, जी बी चन्द्र गौर समेत अनेकों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे