आप सभी से आपके हित में एवम जनहित में मेरा एक छोटा सा निवेदन - सर्वेश पाठक ब्यूरोचीफ कानपुर, दैनिक भारत मंजरी
महाकुंभ 2025, प्रयागराज
महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले या वहां पर उपस्थित सभी सम्मानित श्रद्धालुओं से एक छोटा सा निवेदन:--
👉 आप लोग वापस लौटने की बहुत जल्दबाजी मत करियें। प्रशासन लगातार चिल्ला रहा है आवश्यक गाइडलाइन दे रहा है आपके हित के लिए बता रहा है परंतु भीड़ किसी की भी सुन नहीं रही है और प्रशासन की बोलते-बोलते सांसे फूल रही हैं।
👉 ट्रेनो पर अत्यधिक दबाव हैं, प्रयाग को जोड़ने वाला हर सड़क मार्ग वाहनों से ओवरलोड हैं। आप सभी को उचित समय की प्रतीक्षा करना चाहिए, आप सभी श्रद्धालु धीरे-धीरे प्रयाग से निकलें क्योंकि आपके 2-3 दिन घर देरी से पहुंचने से आपका घर कहीं भाग नहीं जायेगा। हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयां हो वहां, पर आपके और आपके साथ चलने वालों के जीवन से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।
👉 ट्रेनों की, बसों की और सड़को की अपनी क्षमतायें हैं। 15 करोड़ यात्रीयों का विश्व के किसी भी शहर में न तो एक साथ प्रवेश संभव है न ही निकास। भीड़ प्रशासन की सुन ही नहीं रही हैं और परिजन भटक रहे हैं। फेसबुक पर लोग उन्हें खोजने की पोस्ट कर रहे हैं, इसलिए प्रतीक्षा कीजिये प्लीज !
👉 प्रयाग के स्थनीय लोगों ने भी मदद हेतु अपने घरों तक के दरवाजे खोल दियें हैं, स्कूल-कॉलेजों को खुलवा दिया गया है, विश्वविद्यालय ठहरने के लिये खुल चुका हैं। इसलिए आप लोग उचित समय की प्रतीक्षा करते हुए उक्त स्थान पर विश्राम करें इसके साथ-साथ मेरी धर्म नगरी प्रयागराज के सभी निवासियों से भी प्रार्थना है की जितना संभव हो और जैसे संभव हो श्रद्धालुओं की मदद करें।
👉 जैसे संभव हो यात्रियों को प्रयाग से धीरे-धीरे निकलने में आप भी सहयोग करें और इनको सुरक्षित निकालिए,सारा दायित्व प्रशासन का नहीं है। आप भी अपना दायित्व निभा दीजिये और एक अच्छे नागरिक होने का प्रमाण दीजिए।
👉 मैं कभी अपने किसी लेख या समाचार को शेयर करने के लिए नहीं कहता हूँ,परन्तु आज सभी से निवेदन कर रहा हूं कि इस प्रार्थना को आप सब अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा दें ताकि हर इंसान अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके और आप पुण्य के भागी बने।
आपका भाई
सर्वेश पाठक (वरिष्ठ पत्रकार एवम व्यूरोचीफ) दैनिक भारत मंजरी समाचार पत्र


Comments
Post a Comment