डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा 20 कुष्ठ रोगियों हेतु कम्बल व खाद्य सामग्री(बिस्कुट,फल,बूंदी) वितरण किया गया

                         राजा अवस्थी / फतेहपुर                          

आज दिनाँक 30/01/25 प्रातः 11 बजे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा 20 कुष्ठ रोगियों हेतु कम्बल व खाद्य सामग्री(बिस्कुट,फल,बूंदी) वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र एआरओ द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि उपस्थित रहे।


डॉ अनुराग ने कहा कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और कुष्ठ रोग का समय से इलाज होने से ठीक हो जाता है तथा कुष्ठ रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए।


इस अवसर पर उप मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ इश्तेयाक अहमद,डॉ राजेन्द्र कुमार जिला कुष्ठ रोग अधिकारी,वीरेंद्र सिंह सहित अजीत सिंह सचिव,प्रशांत चतुर्वेदी,अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार