हत्या के प्रयास के अभियोग में तीन को सात-सात वर्ष की सजा
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर - थाना- सुमेरपुर में धारा 307/34,504,506 भारतीय दंड संहिता में अभियुक्तगण मनमोहन सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी विदोखर मेदनी थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर,लल्ला सिंह उर्फ अरविन्द सिंह पुत्र बलवान सिंह निवासी पत्योरा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर,बब्लू सिंह उर्फ बब्बू सिंह उर्फ सबल सिंह पुत्र शिवसिंह निवासी रेलवे स्टेशन रोड कस्बा व थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर व डब्लू सिंह उर्फ जगमोहन सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी विदोखर मेंदनी थाना सुमेरपुर हमीरपुर(मृतक) के विरुद्ध अभियोग 30 मई 2010 को पंजीकृत किया गया।जनपद के फायर करना गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना जैसा अभियुक्तों के खिलाफ अपराध था।

Comments
Post a Comment