युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस मारा ब्लेड, बाल भी काटे। कुरारा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया अभियोग दर्ज
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : घर में घुसे दो युवकों ने बीती सोमवार रात और युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और शरीर पर ब्लड ब्लेड व चाकू से वार किए। ब्लेड से उसके बाल भी काट दिए। पिता के जागने पर दोनों भाग निकले। रात में करीब ढाई बजे सूचना देने के बाद घंटे बाद पुलिस सुबह 8:30 बजे पहुंची। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुरारा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की 15 फरवरी को शादी होनी है। उसने बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे वह कमरे में थी। आंगन में कोई कह रहा था कि चार लोग हैं। चारों को काटकर नदी में बहा देंगे।जब वह बाहर निकली तो गांव का ही एक व्यक्ति खड़ा था और उसने उसका मुंह दबाकर पकड़ लिया। तभी दूसरा युवक मनोज दीवार चढ़कर आ गया उसने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद हाथ पांव बांध दिए। युवती ने बताया कि आरोपियों ने हाथों में ब्लेड से जख्म करने के साथ ही पेट में चाकू से घाव कर दिए। पिता के जगने वह हल्ला मचाने पर वह भाग निकले। कुरारा थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि नत्थू व मनोज पर जानबूझकर अपराध करने और गंभीर चोट पहुंचाकर संपत्ति नष्ट करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

Comments
Post a Comment