प्रयागराज में हुई भगदड़ पर दुख व्यक्त करते-करते यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आंसू छलके, कहा दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा
सर्वेश पाठक
144 वर्षों बाद एक विशेष खगोलीय योग के कारण इस बार का कुंभ अपना विशेष महत्व रखता है उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए बहुत उच्च स्तर पर उच्च गुणवत्ता युक्त व्यवस्था कर रखी है परंतु समय-समय पर कुछ अनहोनी के चलते अव्यवस्थाएं हो जा रही है जो दुखद है। ऐसी ही एक अव्यवस्था कल प्रातः काल मौनी अमावस्या के दौरान देखी गई जिसमें 30 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी तो वही 60 से अधिक लोग घायल है कुछ घायलों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में इलाज हेतु भर्ती किया गया है भर्ती मरीजों की जानकारी निम्नवत है।
निम्नलिखित 17 लोग शल्य चिकित्सा विभाग में भर्ती हैं
1, मन्ना बाई 51 वर्ष महिला
2, अर्चना 34 वर्ष महिला
3, गुड्डू 48 वर्ष पुरुष
4, सुधा 50 वर्ष महिला
5, उषा 53 वर्ष महिला
6, निर्मला 50 वर्ष महिला
7, राजीव 28 वर्ष पुरुष
8, गायत्री 54 वर्ष महिला
9, मोनिका 57 वर्ष महिला
10, बीना देवी 32 वर्ष महिला
11, कैलाशा देवी 65 वर्ष महिला
12, सुक्खा देवी 65 वर्ष महिला
13, नीला 71 वर्ष महिला
14, मनोरमा 50 वर्ष महिला
15, राहुल 35 वर्ष पुरुष
16, मीरा 63 वर्ष महिला
17, गौरी 34 वर्ष महिला
निम्नलिखित 11 लोग अस्थिरोग विभाग में भर्ती हैं।
1, कैलाशी देवी 65 वर्ष महिला
2, सरोज कुमार 35 वर्ष पुरुष
3, हरीश 34 वर्ष पुरुष
4, सतीश 33 वर्ष पुरुष
5, भैरव झा 36 वर्ष पुरुष
6, सुधा 45 वर्ष महिला
7, रानू 38 वर्ष पुरुष
8, रितेश 60 वर्ष पुरुष
9, उषा 64 वर्ष महिला
10, अजय 28 वर्ष पुरुष
11, कुसुम 45 वर्ष महिला
निम्नलिखित 08 लोग औषधि चिकित्सा विभाग में भर्ती हैं
1, प्रेमलाल 60 वर्ष पुरुष
2, प्रेरणा 40 वर्ष महिला
3, राजेश 56 वर्ष पुरुष
4, वेंकट 62 वर्ष पुरुष
5, प्रेरणा 50 वर्ष महिला
6, रामनरेश 81 वर्ष पुरुष
7, छोटेलाल 60 वर्ष पुरुष
8, दिनेश 28 वर्ष पुरुष
(हमारे समाचार पत्र को जो जानकारी उपलब्ध हुई है उसके अनुसार उक्त जानकारी दी गई है परंतु चिकित्सा स्थिति के अनुसार इनके विभागों में परिवर्तन किया जा सकता है या डिस्चार्ज किया जा सकता है अतः मौके पर पहुंचकर समुचित जानकारी एकत्रित कर लें)
प्रयागराज महाकुंभ कि इस घटना पर दुख व्यक्त करते-करते उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आंखों से आंसू छलक उठे थे वास्तव में इतनी व्यवस्था करने के बावजूद यदि इस प्रकार का घटनाक्रम होता है तो वास्तव में यह दिल को झकझझोर देने वाला मंजर है। वैसे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक भीड़ आई जो धक्का देते हुए निकल गई भीड़ में बहुत अधिक लोग नहीं थे परंतु सुबह का समय होने से लोग सो रहे थे और उनके ऊपर से भगदड़ मच गई जिससे लोग दब गए और ऐसी घटना हुई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक विशेष राजनीतिक दल के लोग अपने नेता की जय जयकार करते हुए एक दूसरे का हाथ पकड़े और धक्का मुक्के करते हुए निकल गए जो संख्या में करीब 20 से 25 बताए जाते हैं लोगों का मानना है कि इस कारण से भगदड़ हुई और जो लोग सोए थे उनके ऊपर से होकर भीड़ गुजराती चली गई। (हालांकि हम ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि यह वायरल जानकारी है) खैर हो कुछ भी ऐसी पावन बेला पर जबकि देश-विदेश से मेहमान प्रयागराज की पावन धरती पर मौजूद हो हम सभी का कर्तव्य है कि हम इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने में अपना योगदान प्रदान करें। खैर जो भी दोषी होगा उसे सजा तो निश्चित मिलेगी क्योंकि तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया गया है और सभी वीडियो फुटेज और जानकारियां हासिल की जा रही है।
इस दौरान हमें जानकारी मिली है कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में ड्यूटी करने गए यूपी के कई थानों में थाना प्रभारी रह चुके अंजनी कुमार राय की भगदड़ के दौरान मृत्यु हो गई हैं। जब उक्त हादसा हुआ उस दौरान भगदड़ में घुसकर अंजनी अन्य फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाल रहे थे।
मेला प्रशासन ने अपने परिवार से बिछड़े कुछ महिलाओं की तस्वीर जारी की है ये महिलाएं खोया पाया केंद्र गंगा प्रसार पर मौजूद है इनमे कोई किसी की कोई परिचित महिला हो तो देख कर खोया पाया केंद्र गंगा प्रसाद पर संपर्क कर इन्हें ले जा सकते हैं।








Comments
Post a Comment