लाभार्थी स्वयं अपना सर्वे कर ऐप पर भेज सकेंगे ब्यौरा

                              अजय कुमार गुप्ता                            

हमीरपुर : आवास प्लस सर्वे को लेकर कुछेछा स्थित कल्पवृक्ष सभागार में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में वार्ता आयोजित की गई।जिसमें बताया गया कि अब लाभार्थी स्वयं अपना सर्वे कर शासन द्वारा जारी किए गए एप में अपना सारा व्यौरा भेज सकेंगे। ताकि उसको पात्र घोषित करने में किसी भी प्रकार की कोई हेरा फेरी ना हो सके। इससे लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाने में पूरी तरह से पारदर्शिता भी रहेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक जिले में कुल 27709 लाभार्थियों को ग्रामीण स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। अब फिर से केंद्र सरकार की ओर से आवास प्लस के तहत पीएम आवास दिए जाएंगे।सीडीओ ने बताया कि पहले लाभार्थियों की शिकायतें रहती थी कि चुनावी रंजिश या किसी अन्य कारण के चलते ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा हेरा फेरी करके उनका नाम में पात्रता सूची से हटा दिया जाता है जिसको लेकर सरकार ने अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक ऐप जारी किया है। जिसमें लाभार्थी स्वयं अपना सर्वे कर भेज सकता है।यह सर्वे 28 फरवरी तक चलेगा।उन्होंने बताया कि इससे लाभार्थी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा और पात्र व्यक्ति को इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।लाभार्थी के द्वारा किए गए सर्वे के बाद ब्लॉक स्तर की टीम सर्वे करेगी और फिर जिला स्तर की टीम भी इस पर सर्वे करेगी।पात्रता की शर्तों में 6 बिंदु तथा अपात्र की शर्तों में 12 बिंदु शामिल है।इस मौके पर डीसी मनरेगा राघवेंद्र सिंह,पीडी साधना दीक्षित,व डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद