शराब पार्टी के बाद चचा भतीजे भिड़े,मुकदमा दर्ज
अजय कुमार गुप्ता
मौदहा/हमीरपुर : शराब पार्टी के बाद चचा ने भतीजे को जमीन पर पटक कर मारा जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भमई निवासी आशीष यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात उसके चाचा विजयपाल यादव के यहां पर दोनों ने शराब और मछली की पार्टी की उसी के बाद हुई कहासुनी में चचा विजयपाल ने आशीष को जमीन पर पटक कर बेरहमी से डण्डे से पीट दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment