जानवर को बचाने की कोशिश में आटो पलटा,आधा दर्जन गंभीर
अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर/हमीरपुर : तेरहवीं कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आटो से वापस लौट रहे लोग मवेशी के सामने आ जाने से आटो के पलट जाने से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया।जालौन जनपद के उदनपुर गांव की निवासी लीलावती 70 वर्ष अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हरिया डेरा में तेहरवीं कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आटो से घर लौट रहे थे। आटो में चालक के अलावा गायत्री 3 वर्ष, खरेश 26 वर्ष, संध्या 42 वर्ष, अंगूरी 23 वर्ष, गोमती 65 वर्ष सवार थे। पारा एवं पंधरी के मध्य अचानक सड़क पर गोवंश के आ जाने से आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़्ड में पलट गया। इस घटना में आटो सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से ईएमटी मान सिंह व पायलट सुनील निषाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। लीलावती एवं गायत्री की हालत गंभीर होने पर दोनों को गंभीर सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाकी लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Comments
Post a Comment