22 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

                              अजय कुमार गुप्ता                            

मौदहा/हमीरपुर : पुलिस की अपराध और अपराधियों के प्रति लाख सख्ती बरतने के बाद भी क्षेत्र में जुआ और मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहरौली के मजरा टिटिहरी डांड निवासी छोटेलाल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 22 क्वार्टर देशी शराब झूम ब्रांड के साथ गिरफ्तार किया है।हालांकि उक्त मामले में सात साल से कम की सजा होने के चलते आरोपी को दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार