हैंडपंप से पानी भरने को लेकर पड़ोसी भिड़े ,एक दूसरे को किया लहूलुहान

                              अजय कुमार गुप्ता                            

बिवांर (हमीरपुर) – थाना क्षेत्र के महेरा गांव में पड़ोसी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर भिड़ गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।महेरा निवासी राजाभैया पुत्र लच्छीराम राजपूत ने पड़ोसी कामता,रामदुलारे ,शैलू और नीतू के खिलाफ थाना बिवांर में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब वह दरवाजे पर लगे सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरकर दैनिक दिनचर्या कर रहा था उसी दौरान आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा साथ ही आरोप लगाया कि सार्वजनिक हैंडपंप को दीवार से घेर लिया है जिसकी उसने शिकायत की थी।उसी खुन्नस में उसे पीटा है।वहीं दूसरे पक्ष के रामदुलारे ने भी अपने प्रतिपक्ष के राजाभैया,फूलसिंह ,मोहन और फूलसिंह की पत्नी के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि फूल सिंह की पत्नी हैंडपम्प पर अनाज धोकर गन्दगी फैला रही थी ,जिसे मना करने पर गालीगलौज करने लगी और सभी ने एक राय होकर उसे पीट दिया।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है ,दोनों का मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार