मिनी नंदिनी समृद्धि योजना के अंतर्गत चार लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु लक्ष्य किया गया आवंटित

                              अजय कुमार गुप्ता                            

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत संचालित मिनि नन्दिनी समृद्धि योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद हमीरपुर मे चार लाभार्थियों को लाभान्चित करने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया था। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अरविंद कुमार ने दी। उन्होंने आगे बताया कि तत्कम मे योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर एक नवंबर 2024 -तीन नवंबर 2024 तक निर्धारित तिथि में कुल 32 पात्र आवेदन पत्र प्राप्त हुये, शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के कम मे निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में लक्ष्य के अनुरूप पात्र चार लाभार्थियों का चयन 30 जनवरी 2025 को जनपद स्तरीय गठित चयन समिति डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटीव कमेटी द्वारा ई-लाटरी व रेण्डमाईजेशन प्रकिया पूर्ण कर चयन किया गया है तथा शेष 28 पात्र लाभार्थियों को प्रतीक्षा सूची मे रखा गया है जिन्हें आगामी वित्तीय वर्ष मे योजना से लाभान्वित किया जायेगा। आगे बताया कि योजना की कुल लागत 23.60 लाख है जिसमे स्वदेशी उन्नत नस्ल की गिर,साहीवाल,एवं थारपारकर प्रजाति की 10 गायों की इकाईयों के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। योजनान्तर्गत धनराशि का 50 प्रतिशत अंश राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद