Posts

Showing posts from October, 2024

शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर परिसर में नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरणविषयक लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    प्रयागराज। शुक्रवार को मिशन शक्ति शारदीय नवरात्रि के अवसर पर “नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण“ विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन शक्तिपीठ मॉ कल्याणी देवी मंदिर परिसर, मीरापुर,प्रयागराज में क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग), प्रयागराज की ओर से किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ पंडित श्री सुशील पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होेंने यहां लगाई गयी “नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण“ विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का  अवलोकन किया। सभी अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक द्वारा किया गया। श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।     इस अवसर पर  श्री ओंकार नाथ त्रिपाठी , श्रीमती क्षमा द्विवेदी कवियत्री, श्री अनिल पाठक,श्री शशिकान्त मिश्रा,डॉ कुलभूषण, डा0 अंगद पटेल सदस्य भाजपा...

अराजकतत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग, गृहस्थी खाक

Image
                   अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                  सिराथू कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ अराजकतत्वों ने झोपडी में आग लगा दी जिससे झोपडी में रखी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । बताया जाता है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गुलामीपुर के भैरवपुर मोड पर ननकू प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति एक झोपड़ी बना के पान गुटके की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। ननकू ने झोपड़ी में दो मवेशी पाल रखे थे । गुरुवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे बबलू प्रजापति अपने घर हटवारा खाना खाने चले गए तभी उसकी झोपड़ी में कुछ अराजकतत्वों ने आग लगा दिया । झोपडी से उठते आग की लपटे देख आसपास मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान स्थानीय लोगों ने झोपडी के अंदर मौजूद दोनों मवेशियों को बाहर निकाल कर जान बचाई । आग की विभीषिका में 20 बोरी आलू का बीज , नकदी व गोमती का सामान जल कर राख हो गया । बबलू प्रजापति को जानकारी मिली तो मामले की सू...

संगठन की मजबूती के लिए क्षत्रिय समाज के लोगों ने की बैठक

Image
                 अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                   कौशांबी । अखिल क्षत्रिय महासभा कौशाम्बी की एक बैठक सिराथू तहसील के सौरई खुर्द में गुरुवार को गई । बैठक की अध्यक्षता अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुंवर धनराज सिंह ने किया।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  आज स्थापना दिवस के अवसर पर मन बहुत ही प्रफुल्लित है क्योंकि बहुत कम समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन वृहद रूप में खड़ा खड़ा हो गया और आने वाले समय में पूरे भारत में अखिल क्षत्रिय महासभा का डंका बजेगा । इसी क्रम में कौशांबी के जिलाध्यक्ष कुंवर धनराज सिंह ने कहा कि समाज की हर लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान पर कुंवर धनराज सिंह ने नवंबर माह तक अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य एवं नॉर्मल सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया । उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मजबूती में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । संघ के जिला उपाध्यक्ष...

ऑटो रिक्शा चालक पर डी जे संचालक के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज

Image
                  अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                  सिराथू कौशांबी । सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले डी जे संचालक के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने  मामूली बात को लेकर मारपीट कर धमकी देने लगे , डी जे संचालक की शिकायत पर सैनी पुलिस ने ऑटो चालक सहित तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है । सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास का मजरा नूरपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र फूलसिंह ने सैनी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि बुधवार की शाम अपना डी जे लेकर टिकरी से लौट रहा था जैसे ही वह थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता नहर के नजदीक कोरियो गांव के पास पहुंचा तभी तेज़ रफ्तार निकल रहे ऑटो रिक्शा ने डी जे रगड़ गया । राजेंद्र सिंह का आरोप है कि इस दौरान ऑटो रिक्शा में बैठे फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कचरौली निवासी मोहन के पुत्र रमेश , शिव कुमार , सुधना आदि लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हुए धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध ...

गंगा गोमती के तत्वाधान में लोकगीत का हुआ आयोजन

Image
                   अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                  सिराथू कौशांबी । मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व गंगा गोमती टेक्निकल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के बैनर तले तपोभूमि कड़ा धाम में गंगा मईया की आरती ,पूजन , हवन के पश्चात कड़ा वासनी के दरबार में लोकगीत का आयोजन किया। जिसमें प्रयागराज मंडल के कलाकार इंद्रमणि पटेल , गाजीपुर अर्चना यादव , रायबरेली की अंजली सिंह द्वारा लोकगीतों व आकर्षक झाकियों से मौजूद लोगो का मैं मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में गंगा गोमती अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने लोक गायिकाओं को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर गंगा समिति सदस्य अमित निषाद , मनीष कुमार , मुन्ना पटेल , श्यामू , अंकित निषाद आदि अनेकों गणमान्य मौजूद रहे।

अटसराय बाजार में दुर्गा पंडाल में हवन के बाद आयोजित हुआ कन्या पूजन व भंडारा

Image
                 अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                   सिराथू कौशांबी। विकास खंड कड़ा के अटसराय बाजार में श्री नव दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा स्थापित मां भगवती दुर्गा पंडाल में शुक्रवार को हवन पूजन के बाद मां भगवती की आरती के बाद कन्या पूजन व भंडारा का आयोजन कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।  कमेटी के सदस्यों ने पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र से आई हुई कन्याओं को भंडारे में बने प्रसाद खीर, पूड़ी, चना, हलुआ का भोग खिलाया इसके साथ ही सभी कन्याओं को चुनरी, धन और फल भी प्रसाद के रूप में दिया गया। आई हुई महिलाओं ने कन्याओं का चरण धोकर विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष धीरू पांडेय , अरविंद मोदनवाल , घनश्याम सिंह , नरसिंह यादव , विकास सिंह , राजेश यादव , चंद्रशेखर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे । इसी तरह अटसराय में ही शरीर नवयुवक मंगल दल कमेटी द्वारा मां भगवती की पूजन, आरती के बाद हवन आदि के बाद कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अश्वनी पाल , अनि...

बैनामा की गई जमीन को आरोपी ने धोखाधड़ी कर पुत्र के नाम किया दान पत्र, केस दर्ज

Image
                 अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                   सिराथू कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर जमीन में हेराफेरी कर अपने पुत्र के नाम दान करने के आरोप में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।  सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी उमा कुशवाहा पत्नी स्व संदीप कुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति ने तीन वर्ष पहले खोचकीमई गांव में भूमि का बैनामा कराया था। उमा कुशवाहा का आरोप है कि विक्रेता अमरनाथ ने दाखिल खारिज में आपत्ति दाखिल कर कार्यवाही को स्थगित करवा दिया। और आरोपी अमरनाथ ने उक्त जमीन में धोखाधड़ी कर नौ माह पहले अपने पुत्र के नाम दान पत्र कर दिया। मामले की जानकारी पीड़िता को हुई तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।  पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने आरोपी अमरनाथ के ...

विकास संस्थान प्रयागराज द्वाराकन्या पूजन सम्पन्न

Image
                    गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    प्रयागराज।विकास संकल्प संस्थान प्रयागराज द्वारा बोट क्लब के पास रैन बसेरा पार्क नगर निगम प्रयागराज में मलिन बस्तियों की कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।            मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने कहा कि स्लम एरिया में रहने वाले कन्याओं की पूजा अर्चना करने पर एक अलग तरह की अनुभूति होती है और यही शक्ति का सम्मान, शक्ति की उपासना है।          अनामिका चौधरी ने कहा कि कन्यापूजन सेवा के माध्यम से विगत कई वर्षों से विशाल संकल्प संस्था समाज में उपेक्षित बेटियों के मन में शक्ति का प्रादुर्भाव  कर सनातन धर्म के नजदीक लाकर संस्कार भर रही है।      उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की संयोजक डॉ अंजलि केशरी ने एक दिन भरपेट भोजन,अपने धर्म के प्रति आस्था,समाज से स्नेह और दक्षिणा में पढ़ने और आगे ब...

सम्पूर्ण क्रान्ति के अग्रदूत जयप्रकाश नारायण के जन्मदिवस पर सपा नेताओं ने उनकी मूर्ति पर चढ़ाए फूल

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    प्रयागराज:- समाजवादी पार्टी ज़िला व महानगर के पदाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण क्रान्ति के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण के एक सौ बाईसवें जन्मदिवस पर मनमोहन पार्क स्थित उनकी आदमक़द मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।ज़िलाध्यक्ष अनिल यादव गौगापार जिलाध्यक्ष जमुना पार पप्पू लाल निषाद महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार के नेतृत्व में जुटे सपा नेताओं ने मूर्ति को पानी से साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताद्वय डॉ मान सिंह यादव ,अनिल यादव , पप्पू लाल निषाद व इफ्तेखार हुसैन ने ज़िला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को स्मरण सुनाते हुए बताया कि बिहार के सारण जिले में ११अक्टूबर १९०२ में जन्मे जयप्रकाश नारायण सम्पूर्ण क्रान्ति के अग्रदूत कहलाए गए।कहा लोकनायक का कथन था की राजनैतिक ,आर्थिक ,सामाजिक , सांस्कृतिक, बौधिक ,शैक्षणिक व आध्यात्मिक जैसी सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति होती है। महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा भाजपा ...

श्रम बोर्ड की बैठक, मालिकाना हक की उम्मीद बढ़ी

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                      👉 जहां है, जैसा है,के समान आधार पर दिया जाएगा मालिकाना अधिकार! नैनी, प्रयागराज। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिक कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए आगामी 15 अक्टूबर को श्रम बोर्ड की बैठक बुलाई है। इससे श्रमिक बस्तियों के आवासों का मालिकाना अधिकार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।  श्रमिक बस्ती समिति के महासचिव विनय मिश्र ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि श्रमिक बस्ती के आवासों का मालिकाना अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर पिछले 1 वर्ष से समिति के द्वारा श्रमिक बस्ती, नैनी में आंदोलन चलाया जा रहा है। श्रमिक बस्ती के आवासों का मालिकाना अधिकार दिए जाने, राजकीय श्रम अधिकारी केंद्र, श्रमिक बस्ती से पीएसी का कब्जा हटाने के बारे में श्रमिक बस्ती समिति के मीडिया प्रभारी विनीत कुमार द्विवेदी ने पिछले दिनों समिति की ओर से मुख्यमंत्री के फूलपुर आगमन पर उन्हें मालिकाना हक संबंधी मांग पत्र दिया था। श्र...

लोक निर्माण विभाग द्वारा हमीरपुर से कुरारा मार्ग पर प्लांट द्वारा बीसी का पैच बनाये जा रहे है

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर/ मुख्यालय से कुरारा मार्ग कालपी चौराहा पर लो.नि. वि. के अ. अ. इं. एम.एल वर्मा के कुशल निर्देशन पर प्लांट द्वारा बीसी के पैच बनाये जा रहे और गड्ढा मुक्त किया जा रहा है अवर अभियंता अनूप कुमार निरंजन ने बताया कि प्लांट द्वारा बीसी का पैच बनाये जा रहे है यातायात को सुगम बनाने के लिए लगातार मरम्मत कार्य जारी रहेगा कार्य के समय मेट पारसनाथ तिवारी मौजूद रहे।

अनीता यादव ने अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत का बढ़ाया गौरव

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉 दुबई में आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरा में मिला बड़ा सम्मान 👉 पहले जंगल फिर खेत और अब एक दिन नदी को निगल जाएगा ये शहर.......... हमीरपुर ब्यूरो। पावर कारपोरेशन के पूर्व चीफ इंजीनियर ओपी यादव की पत्नी ने दुबई में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच में स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित भी किया गया। पूर्व चीफ इंजीनियर ओ0 पी0 यादव कुछ दशक पहले हमीरपुर में अधिशाषी अभियंता के पद पर तैनात रहे है। इनका पैतृक गांव हमीरपुर जिले की सीमा में है। मौजूदा में वह कानपुर में परिवार के साथ रहते है। इनकी पत्नी अनीता यादव जानी मानी कवि है। पिछले दिनों दुबई में आयोजित अंतर्रार्ष्टीय कवि सम्मेलन व मुशायरा में इन्होंने अपनी कविता के जरिए भारत का गौरव बढ़ाया है। अनीता यादव ने बड़े ही मार्मिक कविता पढ़ी जिसे खूब सराहा गया। " मेरे पिता कहते थे, हमारा शहर के किनारे नदी बहती है बढ़...

लोक निर्माण विभाग परिसर के श्री रामेश्वर धाम मंदिर में माता रानी का नवमी समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       👉 लोक निर्माण विभाग द्वारा भव्य भंडारा कराया गया  हमीरपुर । लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के परिसर में स्थित श्री रामेश्वर धाम मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का पूजन, हवन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। माता रानी के भंडारे का आयोजन समस्त लोक निर्माण विभाग परिवार के सहयोग से एवं पूर्ण श्रद्धा भाव से संपन्न कराया गया। भंडारे में आए हुए सभी भक्तों ने प्रसाद चखा । भंडारे के समय लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में अध्यक्ष पद छोड़कर राष्ट्रीय टीम भंग

Image
             आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट/ प्रयागराज               👉 प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक  टीम व वार्ड टीम भी तत्काल प्रभाव से भंग।    👉 12 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन।              👉 जनरल विंग, महिला विंग, यूथ विंग का गठन।                                                                                                          प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अध्यक्ष पद को छोड़कर राष्ट्रीय टीम सहित प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक टीम व वार्ड टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है तथा 12 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय...

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन 12 अक्टूबर 2024 को

Image
             आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट/ प्रयागराज              👉 पूरे संगठन के खुली आन लाइन बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन।                                                                        प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन आज 12 अक्टूबर 2024 को पूरे संगठन के खुली आन लाइन बैठक में सर्व सम्मति से होगा।        उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पूरे संगठन की खुली आन लाइन बैठक में सर्व सम्मति से जनरल विंग, महिला विंग व युवा विंग हेतु राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन  आज 12 अक्टूबर 2024 को किया जायेगा।

रुपए के लेनदेन में मारपीट एनसीआर दर्ज

Image
                    गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    बहरिया थाना क्षेत्र के सरायहरिकिशुन निवासी प्रेम शंकर यादव व सिकंदरा गांव निवासी मोहम्मद अयान उर्फ बादल के बीच रुपये को लेकर विवाद था। प्रेम शंकर यादव वीरगंज स्थित एच0पी0 पेट्रोल पंप पर नौकरी करता हैं  संयोग से सिकंदरा निवासी मोहम्मद अयान उर्फ बादल मंगलवार को पेट्रोल भराने आ गया।  दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहा सुनी होने लगी। आरोप है कि मोहम्मद अयान उर्फ बादल ने गंदी गंदी गाली  देते हुए प्रेम शंकर  को जमकर पीट दिया जिससे प्रेमशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी तहरीर प्रेम शंकर यादव ने बहरिया थाने में दी‌। पुलिस एन0सी0आर0 दर्ज करते हुये घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया और आरोपी मोहम्मद आयन का शांति भंग मे चालान कर दिया। ।

आकर्षक झांकियो और डीजे बैंड के साथ निकाला भव्य राम बारात

Image
                    गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    फूलपुर, प्रयागराज-नगर पंचायत फूलपुर के ऐतिहासिक आदर्श नगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे महामंत्री कमलेश मिश्रा तथा आय व्यय लेखा प्रमुख अभय त्रिपाठी उर्फ अली भाई के नेतृत्व में सोमवार  नगर पंचायत कार्यालय से भव्य राम बारात निकाली गई। आकर्षक झांकियां और डीजे बैंड के साथ जिसमें भगवान भोलेनाथ तथा राजा दशरथ और भगवान राम और लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाइयों के साथ ऋषि विश्वामित्र की आकर्षक झांकियां लोगों को मनमोहन में मजबूर कर रही थी।  भव्य राम बारात नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों से जिसमे नेहरू बाजार, शेखपुर, लोचन गंज पूरे महारत इस्माईलगंज अंसार नगर होते हुए ऐतिहासिक गोमती इंटर कॉलेज रामलीला मैदान में भव्य राम बारात का स्वागत एवं समापन हुआ। इस दौरान लोगों की भीड़ जिसमें भारी संख्या में महिलाएं बच्चे बूढ़े सभी भक्तगण राम बरात देखने को ...

बढ़ते तापमान एवं अवर्षण से बढ़े संक्रामक रोगी

Image
                 गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                     फूलपुर । क्षेत्र के गांव में अवर्षण एवं तेज धूप 32 से 35 डिग्री तापमान में संक्रामक रोगों की भरमार से अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। फूलपुर का उत्तरी क्षेत्र बादशाहपुर रोड के आसपास की सैकड़ो गांव तथा मुबारकपुर रोड के अगल-बगल के बहुत से गांवों  में वायरल फीवर से लोग पीड़ित हैं। सीएचसी फूलपुर में तो कतारो में खड़े रोगी धक्का मुक्की करते हैं। तो वृद्ध और पीड़ित मरीज जमीन पर ही बैठ जाते हैं। मरीज के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को गैलरी में बेंच आदि की व्यवस्था अशक्त मरीज हेतु करनी चाहिए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव जीत पर भाजपाइयों ने मनाईं खुशी

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    प्रयागराज। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगापार भाजपा कविता पटेल ने कहा कि यह जीत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वाश की जीत है भारतीय जनता पार्टी के विकास की जीत है हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है इस अवसर पर मुख्य रूप से, त्र्यमकम त्रिपाठी,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, अमर नाथ यादव जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी सुनील पटेल,आशीष केसरवानी, पंकज ओझा,निमिष खत्री पवन गुप्ता,उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    👉 सिकंदरा में राम वन गमन की लीला देखकर भावुक हुए दर्शक बहरिया। सिकंदरा कस्बे में चल रही रामलीला के पंचम दिवस को राम वन गमन की लीला का सुंदर मंचन किया गया जिसको देखकर दर्शक भावुक हो गए। चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ जी ने दर्पण में देखा की अब मेरा चौथा पन अगया है। तो उन्होंने कुलगुरु वसिष्ठ जी की आज्ञा एवं अपने मंत्रियों से सलाह लेकर पूरे नगर में ढिढोरा पिटवा दिया की कल राम जी का राज्याभिषेक होगा। यह जानकारी जब मंथरा को मिली तो उसने तुरंत  महल में जाकर महारानी कैकेई को अपने दो वर मांगने के लिए कहा। मंथरा की बातों में आकर महारानी कैकेई  कोपभवन में चली गईं। यह सूचना मिलने पर राजा दशरथ को बड़ा आश्चर्य हुआ। वह कोपभवन गए और महारानी कैकेई से उनके नाराजगी का कारण पूछा तो कैकेई ने दसरथ से अपने दो वर मांगे। पहले में भारत का राजतिलक और दूसरे वर में राम को चौदह वर्षो का वनवास। दसरथ जी ने वरदान दिया और अचेत होकर वही गिर पड़े। मं...

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   👉 दिव्य, भव्य, स्वच्छ एवं सुरक्षित कुम्भ के दृष्टिगत मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध होंगी उत्कृष्ट श्रेणी की स्वास्थ्य सुविधाएं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के द्वारा मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में दिव्य, भव्य, स्वच्छ एवं सुरक्षित कुम्भ के दृष्टिगत मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट श्रेणी की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री  ने अपर निदेशक स्वास्थ्य से महाकुम्भ के दृष्टिगत मेला क्षेत्र व शहर के अन्य क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री जी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, वेक्टर जनित बीमारियों के रोकथाम, एकीकृत डिजीज सर्विलांश, घटना रिस्पांश सिस्टम व आपदा प्रबंधन, मेेडिकल ट्रांसपोर्ट व मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स...

घर वालों ने पीट कर भगाया तो प्रेमिका ने प्रेमी का थामा दामन मंदिर में रचाई शादी

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    बहरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल का प्यार जब परवान चढ़ा तो गांव में जंगल की आग की तरह इसकी चर्चा फैल गई । बदनामी होती देख प्रेमिका के परिजनों ने बेटी को समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो सोमवार को उसके भाई ने पिटाई करके घर से निकाल दिया। घर से भगाए जाने पर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। मंगलवार को धमौर निवासिनी युवती की मां ने बहरिया थाने में तहरीर दिया कि गांव के ही हिमांशु उर्फ सनम मेरी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा कर जबरन शादी विवाह करना चाहता है। बहरिया पुलिस दोनों प्रेमी युगल को थाने ले आई पूछताछ पर दोनों ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से कई साल से प्रेम करते हैं और हम दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली है। दोनों के बालिक होने पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आपसी सुला समझौता करते हुए दोनों पक्ष के लोगों ने बहरिया ब्लाक प्रांगण में स्थित शिव मंदिर पर एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर सात...

हनी मेडिकल स्टोर, रामजी एवं अखिलेश शुक्ला द्वारा नवरात्रि के सातवें दिन भंडारे का आयोजन किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       👉 भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद  हमीरपुर, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर समाजसेवी अखिलेश शुक्ला एवं हनी मेडिकल स्टोर, अशोक रेडीमेड द्वारा किंग रोड पर भंडारे का आयोजन शारदीय नवरात्रि के सातवे किया गया। भंडारे नें का प्रसाद ग्रहण किया।

महिलाओं/ बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपाय के संबंध में किया गया जागरूक

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      थाना कोतवाली नगर व महिला थाना पुलिस टीम के द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज– V के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपाय के संबंध में जागरूक किया गया।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नें बालिकाओं कों जागरूक किया। हमीरपुर / पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-V के क्रम में थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सिंह नें मिशन शक्ति टीम नगर क्षेत्र अन्तर्गत राजकीय  इन्टर कॉलेज जनपद हमीरपुर में जाकर बालिकाओं/ महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराध से बचाव हेतु उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इसी क्रम में डायल 112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112/1090/102/108/1098 आदि से अवगत कराया गया। साइबर अप...

आइ0जी0आर0एस0 में जनसमस्याओं के निस्तारण में जनपद को मिला प्रथम स्थान

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, 08 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी धनश्याम मीणा के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में जनपद हमीरपुर को आई0जी0आर0एस0 में जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में माह सितम्बर की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।  प्रदेश स्तर पर जारी माह सितम्बर की रैंकिंग में जनपद को  95.38 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुमार चक्रेश त्रिवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनसमस्याओं का पूर्ण गंभीरता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी द्वारा लंबित प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की जाती है एवं निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है। जिलाधिकारी जनता दर्शन में सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से ऑनलाइन जुड़े रहकर शिकायतकर्ता की समस्याओं के सम्बन्ध में त्वरित संज्ञान लेते हैं जिससे समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो रहा है। आई0जी0आर0एस0 सन...

जिलाधिकारी ने बाईपास के निर्माणाधीन सेतुओ का मौके पर जाकर किया स्थलीय निरीक्षण

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉समयबद्ध ढंग से सेतुओं का निर्माण करने के निर्देश। 👉कहा गुणवत्ता व समयबद्धता से न हो किसी तरह का समझौता।  👉निरीक्षण के दौरान- पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। हमीरपुर, 08 अक्टूबर 2024 आज जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने हमीरपुर बाईपास के निर्माणाधीन सेतुओं का मौके पर जाकर विभिन्न साइटों का स्थलीय निरीक्षण किया|इस मौके पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बेतवा नदी पर बन रहे सेतु का निरीक्षण किया जहां पर पिलर्स के काम पूर्ण हो चुके थे तथा पाथवे व स्लैब का निर्माण कार्य होना शेष था। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सेतु निगम के कास्टिंग यार्ड का निरीक्षण किया यहां पर सेतुओं के निर्माण में प्रयुक्त किया जा रहे सामग्री की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा जरूरी निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रोहान नाला पुल एवं यमुना नदी पर बन रहे सेतु तथा इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत  किए गए रोड निर्माण का मौके पर जाकर ...

भूमि ग्रुप द्वारा 15वां विशाल जागरण कार्यक्रम सम्पन्न

Image
                                 जी0 के0 खरे                                लखनऊ । मां भगवती का 15वां भव्य जागरण और जगराता कार्यक्रम भूमि आईएएस और भूमि ग्रुप परिवार द्वारा लखनऊ में संपन्न हुआ।इस अवसर पर कलकत्ता से आए हुए कलाकारों द्वारा सुंदर झांकी के प्रस्तुतिकरण सहित बड़ी संख्या में भक्त जनों ने रात भर जागरण करके प्रसाद ग्रहण किया और मां जगदंबा से सबकी कुशलता के लिए प्रार्थना की। उक्त जानकारी देते हुए भूमि परिवार के प्रमुख सदस्य और भाजपा नेता समाजसेवी प्रदीप सिंह बब्बू ने बताया की भूमि परिवार विगत 15 सालों से वर्ष में दो बार इस तरह से मां भगवती की आराधना का कार्यक्रम करता है।इस अवसर पर भूमि आईएएस के संस्थापक और ग्रुप के चेयरमैन बी एम सिंह ,निदेशक रेनू सिंह, निदेशक अश्वनी सिंह ने सपरिवार भूमि ग्रुप के सदस्यों सहित मां दुर्गा को और उनके सारे स्वरूपों की पूजा अर्चना की।चेयरमैन बी एम सिंह ने लोगों से अपील की, कि बेटी बचाओ और ब...

नवरात्रि के पावन पर्व पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया महिला सुरक्षा पर आयोजन

Image
                                जी0 के0 खरे।                               लखनऊ। नवरात्र के पावन पर्व पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लोकबंधु हॉस्पिटल में स्थित वन स्टॉप सेन्टर में प्रभारी अर्चना सिंह के दिशा निर्देश में "मुझे ऐतराज है!" नामक महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में आईएएस धीरेंद्र सिंह सचान, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रीमती नम्रता पाठक, धर्मपत्नी बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।इस मौके पर जहां प्रशासनिक अधिकारी सचान जी ने महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि आपातकाल परिस्थितियों में वह आत्मरक्षा करने के लिए किसी भी तरह के क़दम उठाने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं वहीं श्रीमती नम्रता पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण को सरकार द्वारा संचालित आपातकाल नंबर बताएं और उनसे यही अपील की कि वह हर एक बेटी को इन नंबरों ...

कक्षा 9 की छात्रा बनी "दो घंटे की डीएम कौशांबी" और सुनी लोगो की समस्याएं, अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश

Image
                 अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                   कौशांबी- मिशन शक्ति के तहत कौशांबी मे कक्षा 9 की छात्रा को 2 घंटे का डीएम बनाया गया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठ कर काजल ने जनसुनवाई करते हुए जन समस्याओं का निस्तारण भी किया। इस दौरान डीएम मधुसूदन हुल्गी काजल के आदेश का अनुपालन कराते दिखे। बाक़ी अफसर  भी बगल में कुर्सी लगा कर बैठे रहे। डीएम मधुसूदन के मुताबिक नवरात्रि के खास पर्व पर नारी शक्ति मे आत्मविश्वास पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया। डीएम की कुर्सी पर बैठी काजल भविष्य मे आईपीएस बनने का सपना संजोए है।  2 घण्टे की डीएम बनी मूरतगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कक्षा 9 की छात्रा काजल कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बतौर डीएम कुर्सी पर बैठी। इस दौरान काजल ने जन सुनवाई की, और फरियादियो की समस्या का निस्तारण किया। बतौर डीएम काजल ने एक दर्जन से अधिक शिकायत पत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उसने मौजूदा डीएम की मदद से आधा दर्जन शिकायत पत्र का तत्काल निस्तारण किया। इस द...

संस्था द्वारा स्कूल में खाद्य व पाठ्य सामग्री वितरित किया गया

Image
                    आशीष कुमार वर्मा / कानपुर                      कानपुर – गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने दिनांक 6/10/2024 को स्थानीय  कंपोजित  विद्यालय  अर्रा नौबस्ता कानपुर नगर  में करीब 140 गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री और पाठ्य सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना और बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना था, ताकि वे अपनी पढ़ाई में बाधा महसूस न करें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राइमरी के सैकड़ों छात्रों को खाद्य सामग्री  साथ ही, बच्चों की पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए उन्हें नोटबुक, पेंसिल, किताबें, और अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष पंडित राज नाथ पाण्डेय और सभी सदस्यों ने विशेष रूप से ध्यान रखा कि वितरण प्रक्रिया सुचारू संचालन होता रहे  संस्था के अध्यक्ष पण्डित राज नाथ पाण्डेय ने कहा, "हमारा उद्देश्य इन बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। आज के दौर में जहां कई परिवार आर्थिक त...

जनपद में 23 अक्टूबर 2024 को आयोजित होगा युवा उत्सव कार्यक्रम

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, जनपद में युवा उत्सव 2024 की तैयारियो के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले युवा उत्सव 2024 के कार्यक्रम को पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। इसके लिए सभी तैयारियां समयबध्द ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। इसमें अधिक से अधिक  लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए प्रभावी ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए । ज्ञात हो कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को कुछेछा डिग्री कॉलेज हमीरपुर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आयोजन किया जाना है जिसके अन्तर्गत विधा- लोकनृत्य (एकल एवं सामूहिक), लोकगीत (एकल एवं सामूहिक), कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन एवं साइंस मेला की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रतिभागियो की उम्...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में व्यापक प्रचार प्रचार के लिए प्रत्येक 15 दिन में ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएं - घनश्याम मीणा जिलाधिकारी  हमीरपुर, जिला आयुष समिति की बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 15 बेड के आयुष चिकित्सालय के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हाकन कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालियों के माध्यम से लाभान्वित होने वाले रोगियों एवं चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में व्यापक प्रचार प्रचार के लिए प्रत्येक 15 दिन में ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएं। इन कैंपों में आयुष्मान कार्ड बनाने ,आंखों की जांच एवं इलाज की व्यवस्था रखने ...

प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       हमीरपुर, 07 अक्टूबर 2024 प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण ,अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सभी कार्य नियमानुसार ही किया जाए। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों का चयन शासनादेश में दी गई  व्यवस्था एवं मानक के अनुसार ही किया जाए। इसमें विद्यालयों की पात्रता का भलीभांति परीक्षण कर लिया जाए तथा संबंधित विद्यालयों के जरूरी अभिलेखों  की भी जांच कर ली जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संबंधित विद्यालयों का संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण अवश्य किया जाए।इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीए...

ओ' लेवल एवं "सी०सी०सी०" कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर | जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित युवक/युवतियों जिनकी उम्र 18 से 35 के मध्य हो एवं जिनके अभिभावक की वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में समान रूप से धनराशि रू0 1. OO लाख है तथा जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट (10+2) हो, 10 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर 'ओ' लेवल एवं "सी०सी०सी०" कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करते हुए आवेदक अपने शैक्षिक व अन्य अभिलेखो को अपलोड करेगें तथा आवेदन की हार्ड कापी मय संलग्नको सहित 02 प्रतियों में कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर- 104 विकास भवन हमीरपुर को 31 अक्टूबर 2024 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेगें।

छात्रा प्रियंका को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉 जिलाधिकारी द्वारा 44 बच्चों को उपहार भेंट किया गया  हमीरपुर | 07 अक्टूबर 2024 मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत 01 दिन की जिलाधिकारी थीम के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया। जिसमें छात्रा ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया|तत्पश्चात मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ही जिलाधिकारी के साथ संवाद थीम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन डॉ०अब्दुल कलाम सभागार हमीरपुर में किया गया।कार्यक्रम में  सगुणा इन्टर कालेज कुरारा की सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा प्रियंका नि०ग्रा० भौली जिसने 95.6 प्रतिशत से उत्तीर्ण किया था ,को आज एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्यासुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरश...

रोजगार मेले में 81अभ्यार्थियों को मिली नौकरी

Image
                                जी0 के0 खरे                                  कानपुर -प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय द्वारा वी0 एन0 एस0 डी0 शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, मेले में 7 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया मेले में 456 अभ्यार्थी शामिल हुये जिसमें 81अभ्यार्थियों का चयन हुआ, मेले का उद्घाटन अनिल राजभर, श्रम‌ सेवायोजन‌ एंव‌ समन्यव मंत्री उ0 प्र0 द्वारा किया गया इस अवसर पर उ प्र सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उज्जवल कुमार सिंह सहायक निदेशक सेवायोजन के दिशा निर्देश पर मेला सम्पन्न हुआ रोजगार मेले में यजाकी इन्डिया लि में -2,एल आई सी कान चेम्बर में -13,द गोल इण्डिया कानपुर में -26, टाटा विस्टर्न में -1,सुपर क्लाउड प्रा लि -9,राज रत्न कानपुर में -7मदरसनसूमी सिस्टम प्रा लि में -23, अभ्यर्थी चयनित किए गए मेले में सुश्री प्रिया गौतम सहायक जिला रोजगार सहायता अध...

नव रात्रि पर पार्थ आधांन्त में हुआ डांडिया का आयोजन

Image
                                  जी0 के0 खरे                                 लखनऊ -पार्थ आधांन्त में आर डब्लू ‌ए के पदाधिकारियों व्दारा नवरात्रि पर डांडिया का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं व पुरूष व्दारा जमकर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया इस अवसर पर खान -पान, बच्चों के आइटम महिलाओं से‌सम्बन्धित‌ सामान‌ कपड़े व ज्वेलरी के स्टाल लगे थे, लोगों ने जमकर खरीदारी कर डांडिया का पूरा आनन्द लिया  इस अवसर पर आर डब्लू ‌ए के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व पूर्व अध्यक्ष डां रंजना सिंह, राजेश मसाला व्दारा अच्छा डांस व डांडिया करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरीश कुमार खरे को वेस्ट डांन्सर मेल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया श्रीमती ‌हरीना व पवन शर्मा,श्रीमती डी मिश्रा, जानवी सिंह  श्रीमती निर्मला शर्मा, पवन शर्मा श्रीमती शोभा सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया  इ...

महा सदस्यता अभियान में दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता

Image
                    गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    नवाबगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता आभियान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महासदस्यता अभियान चलाया गया मुख्य अतिथि भाजपा नेता उमेश तिवारी ने जगदीशपुर चांधन के बूथ संख्या 269 पर कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई उन्होने कहा कि राष्ट्र हित के लिए सभी लोग देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सदस्य बनकर पार्टी को और मजबूत करें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों किसानों व युवाओं के बारे में सोचती है और उनके विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर रजनीश मिश्रा अश्वनी कुमार द्विवेदी, हरि कृष्ण मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, राम जी मिश्रा, अमन मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा, धन्नू देवी, मंजू मिश्रा,गायत्री मिश्रा, सरिता मिश्रा,सुषमा मिश्रा, सुन...