संस्था द्वारा स्कूल में खाद्य व पाठ्य सामग्री वितरित किया गया
आशीष कुमार वर्मा / कानपुर
कानपुर – गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने दिनांक 6/10/2024 को स्थानीय कंपोजित विद्यालय अर्रा नौबस्ता कानपुर नगर में करीब 140 गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री और पाठ्य सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना और बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना था, ताकि वे अपनी पढ़ाई में बाधा महसूस न करें।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राइमरी के सैकड़ों छात्रों को खाद्य सामग्री साथ ही, बच्चों की पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए उन्हें नोटबुक, पेंसिल, किताबें, और अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष पंडित राज नाथ पाण्डेय और सभी सदस्यों ने विशेष रूप से ध्यान रखा कि वितरण प्रक्रिया सुचारू संचालन होता रहे
संस्था के अध्यक्ष पण्डित राज नाथ पाण्डेय ने कहा, "हमारा उद्देश्य इन बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। आज के दौर में जहां कई परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि इन बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। इसलिए हम उन्हें भोजन और पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं।"
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों और उनके परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। उन्होंने कहा, "इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता मिलती है, बल्कि उनके भविष्य के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सामिल रहे अध्यक्ष पण्डित राज नाथ
और संस्था के सम्मानित सदस्य

Comments
Post a Comment