गंगा गोमती के तत्वाधान में लोकगीत का हुआ आयोजन
अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी
सिराथू कौशांबी । मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व गंगा गोमती टेक्निकल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के बैनर तले तपोभूमि कड़ा धाम में गंगा मईया की आरती ,पूजन , हवन के पश्चात कड़ा वासनी के दरबार में लोकगीत का आयोजन किया। जिसमें प्रयागराज मंडल के कलाकार इंद्रमणि पटेल , गाजीपुर अर्चना यादव , रायबरेली की अंजली सिंह द्वारा लोकगीतों व आकर्षक झाकियों से मौजूद लोगो का मैं मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में गंगा गोमती अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने लोक गायिकाओं को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर गंगा समिति सदस्य अमित निषाद , मनीष कुमार , मुन्ना पटेल , श्यामू , अंकित निषाद आदि अनेकों गणमान्य मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment