राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में अध्यक्ष पद छोड़कर राष्ट्रीय टीम भंग
आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट/ प्रयागराज
👉 प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक टीम व वार्ड टीम भी तत्काल प्रभाव से भंग।
👉 12 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन।
👉 जनरल विंग, महिला विंग, यूथ विंग का गठन। प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अध्यक्ष पद को छोड़कर राष्ट्रीय टीम सहित प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक टीम व वार्ड टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है तथा 12 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन से जुडे़ तथा संगठनहित, समाजहित व राष्ट्रहित में निःस्वार्थ भाव से समर्पित सेवा व सहयोग के साथ मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर स्वेच्छा से कार्य करने वाले सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मानजनक दायित्व देने तथा संगठनहित, समाजहित व राष्ट्रहित में संगठन के मूल उद्देश्यों पर तेजी से कार्य करने हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक टीम व ब्लॉक टीम के कार्यकरिणी का पुनर्गठन किया जायेगा। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पुनर्गठन की प्रक्रिया में सबसे पहले 12 अक्टूबर 2024 को पूरे संगठन के खुली आन लाइन बैठक में सर्व सम्मति से राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन किया जायेगा तथा उसके बाद प्रदेश, डिवीजन, जिला, तहसील, ब्लॉक, वार्ड लेबल टीम का पुनर्गठन होगा। उन्होंने बताया कि संगठन में सभी स्तर पर जनरल विंग, महिला विंग व युवा विंग का गठन किया जायेगा।

Comments
Post a Comment