श्रम बोर्ड की बैठक, मालिकाना हक की उम्मीद बढ़ी

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

 


👉 जहां है, जैसा है,के समान आधार पर दिया जाएगा मालिकाना अधिकार!

नैनी, प्रयागराज। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिक कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए आगामी 15 अक्टूबर को श्रम बोर्ड की बैठक बुलाई है। इससे श्रमिक बस्तियों के आवासों का मालिकाना अधिकार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 

श्रमिक बस्ती समिति के महासचिव विनय मिश्र ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि श्रमिक बस्ती के आवासों का मालिकाना अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर पिछले 1 वर्ष से समिति के द्वारा श्रमिक बस्ती, नैनी में आंदोलन चलाया जा रहा है। श्रमिक बस्ती के आवासों का मालिकाना अधिकार दिए जाने, राजकीय श्रम अधिकारी केंद्र, श्रमिक बस्ती से पीएसी का कब्जा हटाने के बारे में श्रमिक बस्ती समिति के मीडिया प्रभारी विनीत कुमार द्विवेदी ने पिछले दिनों समिति की ओर से मुख्यमंत्री के फूलपुर आगमन पर उन्हें मालिकाना हक संबंधी मांग पत्र दिया था।

श्रमिक बस्ती समिति के महासचिव विनय मिश्र ने कहा है कि श्रमिक बस्ती के निवासियों द्वारा पिछले 1 वर्ष से चलाए जा रहे आंदोलन के अब सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। श्रम बोर्ड की बैठक बुलाए जाने से मालिकाना अधिकार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

बताया जाता है कि इस संबंध में कानपुर गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर से श्रमिक कॉलोनी के कमरों को टोकन मनी लेकर मालिकाना हक दिए जाने की मांग की थी। श्रम मंत्री ने इस संबंध में विधायक जी को बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को श्रम बोर्ड की बैठक आहूत की गई है। जिसमें प्रदेश के 30,000 से भी अधिक श्रमिक कॉलोनी के आवासों का मालिकाना हक स्वामित्व दिए जाने पर चर्चा होगी। विधायक एवं श्रम परामर्श बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र मैथानी ने श्रम मंत्री से कहा है कि इन कॉलोनियों में दशकों से निवास कर रहे श्रमिक परिवारों को, जो जहां है, जैसा है, जितनी जिसके पास जगह है। उसको समान आधार बनाकर टोकर मनी लेकर मालिकाना हक दे दिया जाए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

श्रमिक बस्ती समिति के संरक्षक, स्वदेशी कॉटन मिल मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री राजकुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद व अन्य पदाधिकारियों अमर चंद शर्मा, एसबी सिंह, नंदकिशोर मिश्र, भूपेंद्र राय, विनीत कुमार दुबे, अजमत हुसैन, शिशु त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह गवर्नर, सभाजीत यादव, जगबरन सिंह, संतुष्टम शुक्ला, सत्येंद्र यादव, लक्ष्मी नारायण गोपाल जी आदि ने प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर द्वारा श्रम बोर्ड की बैठक बुलाई जाने पर आभार व्यक्त करते हुए मलिकाना अधिकार दिए जाने के प्रति विश्वास व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार