बैनामा की गई जमीन को आरोपी ने धोखाधड़ी कर पुत्र के नाम किया दान पत्र, केस दर्ज

                 अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                  

सिराथू कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर जमीन में हेराफेरी कर अपने पुत्र के नाम दान करने के आरोप में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। 


सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी उमा कुशवाहा पत्नी स्व संदीप कुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति ने तीन वर्ष पहले खोचकीमई गांव में भूमि का बैनामा कराया था। उमा कुशवाहा का आरोप है कि विक्रेता अमरनाथ ने दाखिल खारिज में आपत्ति दाखिल कर कार्यवाही को स्थगित करवा दिया। और आरोपी अमरनाथ ने उक्त जमीन में धोखाधड़ी कर नौ माह पहले अपने पुत्र के नाम दान पत्र कर दिया। मामले की जानकारी पीड़िता को हुई तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।  पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने आरोपी अमरनाथ के विरुद्ध चार सौ बीसी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद