अटसराय बाजार में दुर्गा पंडाल में हवन के बाद आयोजित हुआ कन्या पूजन व भंडारा
अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी
सिराथू कौशांबी। विकास खंड कड़ा के अटसराय बाजार में श्री नव दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा स्थापित मां भगवती दुर्गा पंडाल में शुक्रवार को हवन पूजन के बाद मां भगवती की आरती के बाद कन्या पूजन व भंडारा का आयोजन कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र से आई हुई कन्याओं को भंडारे में बने प्रसाद खीर, पूड़ी, चना, हलुआ का भोग खिलाया इसके साथ ही सभी कन्याओं को चुनरी, धन और फल भी प्रसाद के रूप में दिया गया। आई हुई महिलाओं ने कन्याओं का चरण धोकर विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष धीरू पांडेय , अरविंद मोदनवाल , घनश्याम सिंह , नरसिंह यादव , विकास सिंह , राजेश यादव , चंद्रशेखर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे । इसी तरह अटसराय में ही शरीर नवयुवक मंगल दल कमेटी द्वारा मां भगवती की पूजन, आरती के बाद हवन आदि के बाद कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अश्वनी पाल , अनिल मोदनवालत , सुरेश यादव , राजेंद्र प्रसाद , सुनील पाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे । इसी तरह अटसरई गांव में दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा मां भगवती की आरती के बाद हवन पूजन के बाद कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पवन श्रीवास्तव , मानवेंद्र मौर्य , पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरह गांव गांव स्थापित मां भगवती के पंडाल में पूजा आरती के बाद हवन व भंडारे का आयोजन किया गया यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

Comments
Post a Comment