बढ़ते तापमान एवं अवर्षण से बढ़े संक्रामक रोगी
गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज
फूलपुर । क्षेत्र के गांव में अवर्षण एवं तेज धूप 32 से 35 डिग्री तापमान में संक्रामक रोगों की भरमार से अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। फूलपुर का उत्तरी क्षेत्र बादशाहपुर रोड के आसपास की सैकड़ो गांव तथा मुबारकपुर रोड के अगल-बगल के बहुत से गांवों में वायरल फीवर से लोग पीड़ित हैं। सीएचसी फूलपुर में तो कतारो में खड़े रोगी धक्का मुक्की करते हैं। तो वृद्ध और पीड़ित मरीज जमीन पर ही बैठ जाते हैं। मरीज के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को गैलरी में बेंच आदि की व्यवस्था अशक्त मरीज हेतु करनी चाहिए।

Comments
Post a Comment