ओ' लेवल एवं "सी०सी०सी०" कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
हमीरपुर | जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित युवक/युवतियों जिनकी उम्र 18 से 35 के मध्य हो एवं जिनके अभिभावक की वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में समान रूप से धनराशि रू0 1. OO लाख है तथा जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट (10+2) हो, 10 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर 'ओ' लेवल एवं "सी०सी०सी०" कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करते हुए आवेदक अपने शैक्षिक व अन्य अभिलेखो को अपलोड करेगें तथा आवेदन की हार्ड कापी मय संलग्नको सहित 02 प्रतियों में कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर- 104 विकास भवन हमीरपुर को 31 अक्टूबर 2024 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेगें।

Comments
Post a Comment