शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर परिसर में नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरणविषयक लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी
गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज
प्रयागराज। शुक्रवार को मिशन शक्ति शारदीय नवरात्रि के अवसर पर “नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण“ विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन शक्तिपीठ मॉ कल्याणी देवी मंदिर परिसर, मीरापुर,प्रयागराज में क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग), प्रयागराज की ओर से किया गया।
कार्यक्रमों का शुभारंभ पंडित श्री सुशील पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होेंने यहां लगाई गयी “नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण“ विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक द्वारा किया गया। श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर श्री ओंकार नाथ त्रिपाठी , श्रीमती क्षमा द्विवेदी कवियत्री, श्री अनिल पाठक,श्री शशिकान्त मिश्रा,डॉ कुलभूषण, डा0 अंगद पटेल सदस्य भाजपा, उमेश चन्द्र कनोजिया,बृजमोहन, श्री राजेन्द्र तिवारी ‘दुकानजी‘ , श्री हरिश्चन्द्र दुबे, श्री शुभम कुमार सहित मंदिर में आये हुए भक्तगणों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment