छात्रा प्रियंका को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

👉 जिलाधिकारी द्वारा 44 बच्चों को उपहार भेंट किया गया 

हमीरपुर | 07 अक्टूबर 2024 मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत 01 दिन की जिलाधिकारी थीम के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया। जिसमें छात्रा ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया|तत्पश्चात मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ही जिलाधिकारी के साथ संवाद थीम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन डॉ०अब्दुल कलाम सभागार हमीरपुर में किया गया।कार्यक्रम में  सगुणा इन्टर कालेज कुरारा की सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा प्रियंका नि०ग्रा० भौली जिसने 95.6 प्रतिशत से उत्तीर्ण किया था ,को आज एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्यासुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य व कोविड) के पात्र लाभार्थियों से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने सीधा संवाद किया और बच्चों की समस्याओं प्रश्नों को सुना और उन्हे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया।इस मौके पर बच्चों द्वारा जीवन मे सफलता कैसे  हासिल करें के बारे में  जिलाधिकारी से जानकारी चाही जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों/ लोगों को जीवन में सफल होने के लिए सबसे पहले लक्ष्य के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। कहा कि यदि हम एक लक्ष्य निर्धारित कर लें तथा उसकी प्राप्ति की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण से निरंतर प्रयासरत रहे ,तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए डिसिप्लिन एवं कार्य की निरंतरता अति आवश्यक है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आती हैं लेकिन हमे इन समस्याओं से हतोत्साहित न होकर हमें उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए उनसे घबराना नहीं चाहिए तथा सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रयासरत रहना चाहिए।इस दौरान जिलाधिकारी ने 44  बच्चों को उपहार भेंट किया जिसमें  स्कूल बैग एवं चाकलेट किट आदि शामिल था।

 निराश्रित महिला पेंशन पा रही 07 लाभार्थियों को एक एक अंगवस्त्र शॉल भी भेंट किया गया|इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपकमणि नायक,महिला कल्याण विभाग की टीम व अन्य संबंधित मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार