घर वालों ने पीट कर भगाया तो प्रेमिका ने प्रेमी का थामा दामन मंदिर में रचाई शादी

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

बहरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल का प्यार जब परवान चढ़ा तो गांव में जंगल की आग की तरह इसकी चर्चा फैल गई । बदनामी होती देख प्रेमिका के परिजनों ने बेटी को समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो सोमवार को उसके भाई ने पिटाई करके घर से निकाल दिया। घर से भगाए जाने पर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। मंगलवार को धमौर निवासिनी युवती की मां ने बहरिया थाने में तहरीर दिया कि गांव के ही हिमांशु उर्फ सनम मेरी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा कर जबरन शादी विवाह करना चाहता है।


बहरिया पुलिस दोनों प्रेमी युगल को थाने ले आई पूछताछ पर दोनों ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से कई साल से प्रेम करते हैं और हम दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली है। दोनों के बालिक होने पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आपसी सुला समझौता करते हुए दोनों पक्ष के लोगों ने बहरिया ब्लाक प्रांगण में स्थित शिव मंदिर पर एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम ली और अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार