संगठन की मजबूती के लिए क्षत्रिय समाज के लोगों ने की बैठक
अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी
कौशांबी । अखिल क्षत्रिय महासभा कौशाम्बी की एक बैठक सिराथू तहसील के सौरई खुर्द में गुरुवार को गई । बैठक की अध्यक्षता अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुंवर धनराज सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्थापना दिवस के अवसर पर मन बहुत ही प्रफुल्लित है क्योंकि बहुत कम समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन वृहद रूप में खड़ा खड़ा हो गया और आने वाले समय में पूरे भारत में अखिल क्षत्रिय महासभा का डंका बजेगा ।
इसी क्रम में कौशांबी के जिलाध्यक्ष कुंवर धनराज सिंह ने कहा कि समाज की हर लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान पर कुंवर धनराज सिंह ने नवंबर माह तक अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य एवं नॉर्मल सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया । उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मजबूती में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । संघ के जिला उपाध्यक्ष राजकरण सिंह ने भी आए लोगों का स्वागत किया और हर प्रकार सहयोग देने की बात कही । इस मौके पर प्रमुख लोगों में अतहर सिंह , ठाकुर नरेश सिंह , कुलदीप सिंह , प्रदीप सिंह , अजय प्रताप सिंह , निर्भय सिंह , भोला सिंह , सतेंद्र प्रताप सिंह , विजय सिंह आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment