आइ0जी0आर0एस0 में जनसमस्याओं के निस्तारण में जनपद को मिला प्रथम स्थान

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, 08 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी धनश्याम मीणा के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में जनपद हमीरपुर को आई0जी0आर0एस0 में जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में माह सितम्बर की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।  प्रदेश स्तर पर जारी माह सितम्बर की रैंकिंग में जनपद को  95.38 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुमार चक्रेश त्रिवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनसमस्याओं का पूर्ण गंभीरता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी द्वारा लंबित प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की जाती है एवं निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है। जिलाधिकारी जनता दर्शन में सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से ऑनलाइन जुड़े रहकर शिकायतकर्ता की समस्याओं के सम्बन्ध में त्वरित संज्ञान लेते हैं जिससे समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो रहा है।


आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भों सहित सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, ऑनलाइन सन्दर्भ तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ की शिकायतों के निस्तारण में शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यथावश्यक पुलिस बल सहित मौके पर जाकर शिकायतकर्ता एवं सम्बंधित स्थानीय लोगों के साथ समस्या का स्थलीय निस्तारण के निर्देश दिए हैं। समस्या का निस्तारण नियत समय में करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराने एवं प्राप्त फीडबैक के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। स्वयं जिलाधिकारी द्वारा रैंडमली शिकायतकर्ताओं से मिलकर मौके पर निस्तारण का जायजा लिया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 टीम सहित सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इसी प्रकार प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार