अराजकतत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग, गृहस्थी खाक

                  अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशांबी                 

सिराथू कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ अराजकतत्वों ने झोपडी में आग लगा दी जिससे झोपडी में रखी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

बताया जाता है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गुलामीपुर के भैरवपुर मोड पर ननकू प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति एक झोपड़ी बना के पान गुटके की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। ननकू ने झोपड़ी में दो मवेशी पाल रखे थे । गुरुवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे बबलू प्रजापति अपने घर हटवारा खाना खाने चले गए तभी उसकी झोपड़ी में कुछ अराजकतत्वों ने आग लगा दिया । झोपडी से उठते आग की लपटे देख आसपास मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान स्थानीय लोगों ने झोपडी के अंदर मौजूद दोनों मवेशियों को बाहर निकाल कर जान बचाई । आग की विभीषिका में 20 बोरी आलू का बीज , नकदी व गोमती का सामान जल कर राख हो गया । बबलू प्रजापति को जानकारी मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 और सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है ।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार